एयर इंडिया ने अहमदाबाद हादसे के 194 पीड़ित परिवारों को दी 25 लाख रु की अंतरिम सहायता

नयी दिल्ली, 08 अगस्त (वार्ता) टाटा समूह की विमान सेवा कंपनी एयर इंडिया ने इस साल जून में अहमदाबाद में हुये हादसे में जान गंवाने वाले 194 लोगों के परिवारों को 25-25 लाख रुपये की अंतरिम सहायता राशि प्रदान की है।

एयरलाइंस के शुक्रवार को हुये टाउनहॉल में यह जानकारी दी गयी। सूत्रों ने बताया कि इसमें 12 जून को गुजरात के अहमदाबाद में हुये एआई-171 विमान हादसे के बाद उठाये गये कदमों के बारे में बताया गया।

एयर इंडिया का शीर्ष प्रबंधन हादसे में मारे गये चालक दल के सदस्यों (पायलट और केबिन क्रू) के परिवारों से लगातार संपर्क में है और उन्हें पूरी सहायता प्रदान की जा रही है। दुर्घटना में प्रभावित परिवारों की सहायता और पुनर्वास के लिए एआई-171 मेमोरियल एंड वेलफेयर ट्रस्ट का गठन किया गया है।

कुल 194 मृतकों के परिवारों को दी गयी 25-25 लाख रुपये की सहायता राशि अंतिम है और कंपनी द्वारा उन्हें कुल एक-एक करोड़ रुपये की राशि दी जायेगी।

इसके अलावा ग्राउंड स्टाफ और केबिन क्रू को भावनात्मक समर्थन के लिए ग्रुप सेशन भी आयोजित किये जा रहे हैं। इसके अलावा ऑनलाइन योग सत्रों का भी आयोजन किया जा रहा है, ताकि वे तनाव मुक्त रह सकें।

 

Next Post

आईसीआईसीआई बैंक पर 75 लाख रु का जुर्माना

Fri Aug 8 , 2025
मुंबई, 08 अगस्त (वार्ता) भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने नियमों के उल्लंघन के मामले में निजी क्षेत्र के आईसीआईसीआई बैंक पर 75 लाख रुपये का जुर्माना किया है। केंद्रीय बैंक ने पाया कि बैंक ने कुछ मोर्गेज लोन के मामले में स्वतंत्र वैल्यूअर से संपत्ति का मूल्यांकन नहीं कराया। इसके […]

You May Like

मनोरंजन