भोपाल में सामाजिक सौहार्द: प्रदेश भाजपा प्रवक्ता डॉ बाजपेई ने वक्फ बोर्ड अध्यक्ष सनवर पटेल की तारीफ की

भोपाल। मप्र भाजपा के प्रवक्ता डॉ. हितेश बाजपेई मंगलवार को मध्यप्रदेश वक्फ बोर्ड कार्यालय पहुंचे। इस दौरान उन्होंने वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष एवं भाजपा प्रवक्ता सनवर पटेल से मुलाकात कर भोपाल में भाईचारा और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने में उनकी भूमिका की सराहना की।

डॉ. बाजपेई ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट साझा करते हुए कहा कि पिछले दिनों भोपाल शहर में अनावश्यक रूप से बढ़ रहे तनाव को समाप्त करने और आपसी सद्भाव कायम रखने में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देशों के अनुरूप कार्य करते हुए सनवर पटेल ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

उन्होंने कहा कि सामाजिक समरसता और शांति बनाए रखने के लिए किए गए प्रयास सराहनीय हैं। इसी उद्देश्य से वे वक्फ बोर्ड कार्यालय पहुंचकर सनवर पटेल को बधाई देने पहुंचे।

Next Post

सारनी में कांग्रेस कार्यालय के उद्घाटन के साथ चुनावी बिगुल, भाजपा के खिलाफ एकजुट हुए कार्यकर्ता

Tue May 19 , 2026
सारनी। क्षेत्र में कांग्रेस पार्टी के नेताओं ने संगठन मजबूती पर दिया जोर,सारनी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सारनी के नए कार्यालय का शुभारंभ जिला कांग्रेस अध्यक्ष निलय डागा द्वारा किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि जिले में सबसे पहले सारनी ब्लॉक ने कार्यालय प्रारंभ कर संगठन को मजबूत करने […]

You May Like