
जबलपुर। तिलवारा थाना अंतर्गत जोधपुर में एक महिला ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस के मुताबिक मनीराम मरावी 30 वर्ष निवासी जोधपुर टोला स्कूल मोहल्ला तिलवारा ने सूचना दी कि उसकी बहन सरस्वती नरेती की शादी 5 वर्ष पहले अक्षय नरेती से रेंगा झोरी बरगी में हिन्दू रीति रिवाज से हुयी थी बहन की 2 बेटियां हैं बहन की मानसिक स्थिति लगभग एक वर्ष से ठीक नहीं थी। शनिवार सुबह लगभग 6-30 बजे दोनों भांजियां खेलने के लिये चाचा मिहिलाल बरकड़े के घर चली गयीं थीं वह निस्तार के लिये घर के बाहर चला गया था बहन सरस्वती घर पर अकेली थी कुछ समय बाद घर वापस आया देखा बहन सरस्वती नरेती 27 वर्ष सीलिंग में लगे हुक से साड़ी का फंदा बनाकर फांसी पर लटकी थी। जिसकी मौत हो चुकी थी।
