दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा: असंतुलित होकर गहरी खाई में गिरा ट्रक, बाल-बाल बचे चालक और साथी

पेटलावद. झाबुआ जिले के खवासा चौकी क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सिरवा फलिया तेजपुरा के पास दिल्ली-मुंबई 8 लेन एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार शनिवार की रात्रि में एक बड़ा सड़क हो गया। यहां एक ट्रक (नंबर HR 55V 1085) अचानक असंतुलित हो गया और रोड के बीच बनी जगह से नीचे गहरी खाई में जा गिरा।

गनीमत रही, टला बड़ा नुकसान

इस भयानक हादसे में ट्रक चालक और उसके साथी को केवल हल्की चोटें आने की प्रारंभिक जानकारी सामने आई है। गनीमत यह रही कि इतनी गहरी खाई में ट्रक गिरने के बावजूद दोनों की जान बाल-बाल बच गई। स्थानीय स्तर पर दोनों घायलों का प्राथमिक उपचार किया गया है, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।

पुलिस जांच में जुटी

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लेते हुए जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि हादसा किस कारण से हुआ। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि दुर्घटना के असली कारणों का खुलासा विस्तृत जांच के बाद ही हो सकेगा।

Next Post

तीन गांवों में 26.38 लाख के विद्युत ट्रांसफार्मरों का लोकार्पण

Sat Sep 19 , 2026
आलीराजपुर। आलीराजपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम अकोला, बोकडिया और मोरधी में कुल 26 लाख 38 हजार रुपये की लागत से तीन नवीन विद्युत ट्रांसफार्मरों का लोकार्पण किया गया। इससे संबंधित फलियों में विद्युत आपूर्ति बेहतर होने की उम्मीद है। ग्राम अकोला के तालाब फलिया में 9.45 लाख, बोकडिया के पटेल […]

You May Like