बाल मेले में बच्चों ने लगाए स्टॉल,चखा व्यंजनों का स्वाद

मुलताई। जिले में संचालित एकमात्र हिंदी उर्दू माध्यमिक विद्यालय में शुक्रवार को बाल दिवस के अवसर पर बाल मेले का आयोजन किया गया। बाल मेले में विद्यार्थियों द्वारा बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। इस अवसर पर बच्चों ने विभिन्न प्रकार के पकवान के स्टॉल लगाए। शिक्षकों,अभिभावकों सहित स्कूल में पढ़ने वाले अन्य विद्यार्थियों द्वारा स्टॉल पर रखे गए स्वादिष्ठ पकवानों का स्वाद चखा। बच्चों द्वारा अपने स्तर पर व्यंजनों की बगिया लगाई थी। किसी ने गुलाब जामुन,ब्रेड पकोड़ा, इडली,भेल पूरी, चाउमीन,ढोकला पानी पूरी,कस्टर्ड सहित अन्य कई स्वादिष्ठ खाद्य सामग्री के स्टॉल लगाए थे। बच्चों द्वारा बालमेले का जमकर लुत्फ उठाया।

Next Post

बिहार में बहार, सुशासन पर जनता ने फिर जताया भरोसा: सीएम डॉ यादव 

Fri Nov 14 , 2025
भोपाल। बिहार चुनाव पर प्रतिक्रिया देते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि बिहार में बहार है और एनडीए की बढ़त जनता के विश्वास का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में विकास और सुशासन की राजनीति को नई दिशा […]

You May Like