संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत, हत्या की आशंका

जबलपुर:कैंट थाना अंतर्गत सदर बाजार गली नंबर 19 स्थित किराए से रहने वाली एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी। सूचना पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के मुताबिक सदर गली नंबर 19 स्थित पूर्व कैंट बोर्ड मेंबर के बगल में एक महिला पति के साथ बीते एक साल से किराए से रह रही थी।

आज उसका शव घर में मिला। लाश 2 दिन पुरानी है, पुलिस का कहना है कि महिला ने आत्महत्या की है, फांसी लगाने की बात सामने आ रही है, फिलहाल आत्महत्या- हत्या एंगल पर जांच चल रही है। महिला का पति फिलहाल गायब है जिसकी भी तलाश चल रही है।

Next Post

मेट्रो बस कंडेक्टर की पिटाई का वीडियो वायरल

Wed Nov 5 , 2025
जबलपुर: मेट्रो बस कंडेक्टर की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। गढ़ा पुलिस ने फुटेज के आधार पर प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक योगेश मिश्रा बस क्रमांक एमपी 20 पीए 1256 में का कंडेक्टर है। 30 अक्टूबर को किसी […]

You May Like