जबलपुर: मेट्रो बस कंडेक्टर की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। गढ़ा पुलिस ने फुटेज के आधार पर प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक योगेश मिश्रा बस क्रमांक एमपी 20 पीए 1256 में का कंडेक्टर है। 30 अक्टूबर को किसी बात को लेकर यात्री अभिषेक सैनी का योगेश से विवाद हुआ था बाद में शांत हो गया था।
31 अक्टूबर को अभिषेक दो साथियों के साथ पहुंचा और सूपाताल के पास बस रूकवाने के बाद बस में चढ़ गया और कंडेक्टर के साथ पुन: विवाद कर साथियों के साथ मिलकर मारपीट कर दी।घटनाक्रम सीसीटीव्ही कैमरे में कैद हो गया जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पुलिस ने अभिषेक सैनी समेत अन्य के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
