दिनारा में रंजिश के चलते युवक की हत्या, गांव में तनाव, पुलिस बल तैनात

शिवपुरी: दिनारा थाना क्षेत्र के सलैया डामरोंन गांव में रात को पुरानी रंजिश ने खूनी मोड़ ले लिया। भैयासाहब पुत्र प्रभुदयाल जाटव की कुछ लोगों ने धारदार हथियार से हमला कर निर्मम हत्या कर दी। इस घटना से पूरे गांव में सनसनी फैल गई और माहौल बेहद तनावपूर्ण हो गया।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, भैयासाहब शाम को गांव के बाहर खेतों की ओर गए थे। तभी पाल समाज के कुछ लोगों ने उन्हें घेरकर बेरहमी से हमला कर दिया।

गंभीर रूप से घायल भैयासाहब को परिजन करैरा अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की खबर मिलते ही दिनारा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थिति को काबू में करने के लिए गांव में अतिरिक्त बल तैनात कर दिया है। करैरा एसडीओपी और दिनारा थाना प्रभारी भी घटनास्थल पर मौजूद हैं और लोगों को शांत करने की कोशिश कर रहे हैं। फिलहाल मृतक का शव करैरा अस्पताल में रखा गया है।

Next Post

कलेक्ट्रेट पर हजारों किसानों ने किया प्रदर्शन, मुआवजा और खाद-बीज की मांग

Thu Sep 11 , 2025
शिवपुरी: भारतीय किसान संघ के नेतृत्व में हजारों किसानों ने कलेक्ट्रेट पर धरना-प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन दो घंटे तक चला। किसानों ने कलेक्टर को मुख्यमंत्री के नाम 10 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा। जिलाध्यक्ष बृजेश धाकड़ के नेतृत्व में किसानों ने अपनी मांगें रखीं। उन्होंने चेतावनी दी कि मांगें न […]

You May Like