सिंगरौली: यातायात थाना से महज 300 मीटर दूर कचनी की आधी सड़क पर वाहनों का कब्जा रहता है। जहां यहां वाहन चिटिंयों की तरह अक्सर रेंगते रहते हैं। आरोप है कि यातायात पुलिस केवल बैढ़न शहर में ही सक्रिय दिखती है।
दरअसल यहां बताते चले कि चार महीने पूर्व कचनी मुख्य मार्ग में सड़क हादसा हुआ था। जहां एक युवक की मौत हो गई थी। इसके बाद सड़क पर वाहनों के खड़े होने पर सवाल उठाये जा रहे थे। कुछ दिन तक यातायात पुलिस सक्रिय थी। अब ऐसा नही है। जिसके चलते सड़क पर ही बाइक समेत अन्य वाहन को खड़ा कर देने से आवागमन बाधित हो रहा है।
