इंदौर: मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी इंदौर के प्रबंध निदेशक अनूप कुमार सिंह ने बदनावर तहसील स्थित भैंसोला का दौरा किया. यहां उन्होंने 17 सितंबर को प्रस्तावित प्रधानमंत्री के आगमन को देखते हुए बिजली वितरण व्यवस्था की जानकारी ली.
दौरे के दौरान मुख्य अभियंता कामेश श्रीवास्तव, अधीक्षण अभियंता आशीष आचार्य, कार्यपालन अभियंता विनीत ठाकुर और राजकुमार राजलवाल सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे.
