इंदौर:लसूड़िया पुलिस ने अवैध रूप से तलवार रखने के आरोप में एक युवक को पकड़ा है. देवास नाका चौराहे पर गश्त के दौरान 30 वर्षीय अजमल राठौर निवासी राहुल गांधी नगर से तलवार बरामद की गई.
पूछताछ में वह हथियार रखने का संतोषजनक कारण नहीं बता सका. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज कर गिरफ्तार कर उससे पूछताछ शुरु की.
