अग्निकांड के बाद अलर्ट मोड में हुआ ननि

जबलपुर: गुंरदी में हुए अग्निकांड के बाद नगर निगम अलर्ट मोड में आ गया है। शहर की सुरक्षा और व्यवस्थित बाजार संचालन को लेकर नगर निगम ने शनिवार को गुरन्दी क्षेत्र में एक व्यापक जांच और समझाइश अभियान चलाया गया।निरीक्षण के दौरान निगम स्वामित्व की कई दुकानों में अनियमितताएं भी पाई गईं। जांच में यह सामने आया कि कई दुकानदारों ने निर्धारित समय सीमा के भीतर अनुबंध पत्र निष्पादित नहीं किए हैं। अनुबंध न होने की स्थिति में अब दुकानदारों से लगभग 300 रुपये के आसपास के हिसाब से एरियर की राशि वसूल की जाएगी।
अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि जो दुकानदार नियमों का पालन करने में कोताही बरतेंगे या अनुबंध प्रक्रिया को पूरा नहीं करेंगे, उनके दुकान आवंटन को निरस्त करने की वैधानिक कार्रवाई की जा सकती है।
कारवाई के संबंध में बताया कि बाजार विभाग की इस कार्यवाही का मुख्य उद्देश्य व्यापारियों को सुरक्षा मानकों के प्रति जागरूक करना और निगम की संपत्तियों के प्रबंधन में पारदर्शिता लाना है। बाजार अधीक्षक एवं नोडल अधिकारी राजेन्द्र कुमार दुबे और उनकी टीम ने विशेष रूप से उन दुकानों का निरीक्षण किया जहाँ ज्वलनशील सामग्री का व्यापार होता है। दल ने व्यापारियों को स्पष्ट हिदायत दी कि जनहानि और दुर्घटनाओं को रोकने के लिए सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन करना अनिवार्य है। व्यापारियों को अग्नि शमन यंत्रों और अन्य एहतियाती उपायों को लेकर विस्तार से समझाइश दी गई।

Next Post

1 अप्रैल से बकाया करों की राशि होगी दो गुना

Sun Mar 29 , 2026
जबलपुर: नगर निगम ने वित्तीय वर्ष के अंतिम दिनों में करदाताओं और व्यापारियों की सुविधा के लिए एक बड़ा निर्णय लिया है। निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार के निर्देशानुसार, आज रविवार को भी नगर निगम के सभी कैश काउंटर और लाइसेंस नवीनीकरण कार्यालय सामान्य दिनों की तरह खुले रहेंगे। नगर निगम का […]

You May Like