पानी से भरे गड्ढे में फंसा बछड़ा, गौरक्षकों ने कढ़ी मशक्कत से बाहर निकाला

ग्वालियर: पर्याप्त संरक्षण के अभाव में बेसहारा गौवंश की दुर्दशा बरकार है। स्थानीय निकाय के प्रयास के बाद भी असरक्षित गौवंश आए दिन दुर्घटना का शिकार हो रहा है। बुधवार को एक बछड़ा पानी से भरे गहरे गड्ढे में गिरकर फंस गया। जिसे गौरक्षकों ने बाहर निकाला वहीं एक बछड़ा शासकीय अस्पताल के पास दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसका कुछ गौसेवकों ने उपचार कराया।

उल्लेखनीय है पिछले वर्षों से मुख्य बाजार की सडक़ों पर बेसहारा गौवंश घूम रहा है। जो आए दिन दुर्घटना में घायल हो रहा है। ऐसी स्थिति देख पिछले दिनों भितरवार नगर परिषद अध्यक्ष बलदेव अग्रवाल ने अभियान चलाकर बेसहारा गौवंश को गौशाला भिजबाने का कार्य शुरू किया। निकाय द्वारा संचालित गौशाला में क्षमता से अधिक गौवंश होने पर नगर में सडक़ों पर कुछ बेसहारा गौवंश घूम रहा है। जो आए आए दिन भारी वाहनों की चपेट में आकर घायल हो रहा है।

बुधवार शाम को नगर में गायत्री मंदिर के पास एक बेसहारा बछड़ा पानी से भरे गहरे गड्डे में गिर गया। जिसकी सूचना मिलने पर गौरक्षक हसवेंद्र सिंह गुर्जर अपने साथियों के साथ मौके पर पहुंचे। और कढ़ी मशक्कत से बछड़े को गड्ढा से बाहर निकाला। वहीं शासकीय अस्पताल के सामने एक बछड़ा को भारी वाहन ने अपनी चपेट में ले लिया। जिसकी टक्कर से गंभीर रूप से घायल हुए उक्त बछड़े का कुछ गौसेवकों ने उपचार कराया।

बताते हैं कि नगर परिषद द्वारा संचालित गौशाला की बाउंड्री टूटी होने से गाय बछड़े फिर से बाहर निकल आते हैं। हालाकि स्थानीय निकाय बेसहारा गौवंश के संरक्षण के लिए हर संभव प्रयास में जुटी है। लेकिन गांवों से कुछ लोग गौवंश को नगर में छोड़ जाते हैं। गांवों में बनी कुछ गौशालाएं भी खाली पड़ीं हैं। जिनमें बेसहारा गौवंश को नहीं रखा जा रहा।

Next Post

नैनीताल का ऐतिहासिक ओल्ड लंदन हाउस आग से खाक, एक व्यक्ति जिंदा जला

Thu Aug 28 , 2025
नैनीताल, 28 अगस्त (वार्ता) उत्तराखंड के नैनीताल में बुधवार रात को ऐतिहासिक ओल्ड लंदन हाउस में आग लगने से एक बुजुर्ग महिला जिंदा जल कर खाक हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना रात को लगभग 10 बजे हुई। भीड़भाड़ भरे बाजार में रात को यकायक आग की लपटें उठने […]

You May Like