नैनीताल का ऐतिहासिक ओल्ड लंदन हाउस आग से खाक, एक व्यक्ति जिंदा जला

नैनीताल, 28 अगस्त (वार्ता) उत्तराखंड के नैनीताल में बुधवार रात को ऐतिहासिक ओल्ड लंदन हाउस में आग लगने से एक बुजुर्ग महिला जिंदा जल कर खाक हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना रात को लगभग 10 बजे हुई। भीड़भाड़ भरे बाजार में रात को यकायक आग की लपटें उठने लगीं। देखते ही देखते आग ने पूरे भवन को अपनी चपेट में ले लिया।

इससे बाजार में हड़कंप मच गया। मौके पर अफरातफरी मच गई। पुलिस, अग्निशमन बल और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच गयी।

अपर जिलाधिकारी शैलेन्द्र सिंह नेगी और एसडीएम नवाजिश खलिक भी मौके पर पहुंचे।सबसे पहले आसपास की दुकानों और मकानों को खाली कराया गया।

आग की भयावहता को देखते हुए हल्द्वानी, भीमताल, रामनगर, अल्मोड़ा और लालकुआं से आग बुझाने वाले वाहन बुलाये गये। बताया जा रहा है कि आग ने दो घरों को अपनी चपेट में ले लिया।

जिस भवन में आग लगी वह ओल्ड लंदन हाउस बताया जा रहा है। जिसे वर्ष 1863 में अंग्रेजों ने बनाया था। यह पूरी तरह से लकड़ी का बना था।

देर रात 12 बजे तक फायर टीम ने आग पर काबू पा लिया है। कुछ देर बाद घर की तलाशी ली गई।

एडीएम श्री नेगी के अनुसार घर से एक शव बरामद हुआ। शव लापता महिला का बताया जा रहा है। अभी शव की शिनाख्त नहीं हो पायी है। शव को अस्पताल में मोर्चरी में रखवा दिया गया है। प्रशासन की टीम मौके पर थी।

Next Post

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को खास बनाने की तैयारी में जुटी भाजपा

Thu Aug 28 , 2025
लखनऊ, 28 अगस्त ( वार्ता) उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले पंचायत चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने संगठन के कार्यकर्ताओं में उत्साह भरने की कवायद शुरू कर दी है। बीजेपी के पदाधिकारियों की माने तो कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने के लिए संगठन की तरफ से कई […]

You May Like