राष्ट्रपति ने लेटे हनुमान मंदिर जाकर टेका मत्था

महाकुंभनगर, 10 फरवरी (वार्ता) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने प्रयागराज के कोतवाल कहे जाने वाले लेटे हनुमान मंदिर जाकर पूजा -अर्चना किया। मान्यता के अनुसार संगम का पुण्य तभी पूर्ण माना जाता है, जब इस मंदिर के दर्शन कर लिए जाते हैं।

हनुमान मंदिर पहुंचने पर बाघम्बर गद्दी के महंत बलबीर गिरि ने उनकी अगवानी की। राष्ट्रपति का स्वागत करने के लिए मंदिर में लाल कारपेट बिछाया गया था। जिस पर चलकर महामहिम मंदिर में पूजन अर्चना करने पहुंची। उनके साथ मंदिर में हनुमत लला के पूजन में राज्यपाल आनंदी बेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी उपस्थित थे।

महंत बलवीर गिरि ने राष्ट्रपति का विधि विधान से मंत्रोच्चार के बीच पूजन करवाया। उन्होंने हनुमान जी की आरती उतारी। अन्त में महंत बलबीर गिरि ने राष्ट्रपति को यादगार के रूप में हनुमान जी की प्रतिमूर्ति तस्वीर भेंट किया।

हनुमान जी की ये अनोखी प्रतिमा 20 फीट लंबी है। यह अपने आप में देश में इकलौती प्रतिमा है जो लेटी हुई मुद्रा में है। हनुमान जी की इस प्रतिमा के बारे में कहा जाता है कि अंग्रेजों के समय में उन्हें सीधा करने का प्रयास किया गया था, लेकिन वे असफल रहे थे। जैसे-जैसे लोगों ने जमीन को खोदने का प्रयास किया, प्रतिमा नीचे धंसती चली गई।

Next Post

उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने रीवा बाईपास पर प्रयागराज महाकुंभ के श्रद्धालुओं से की भेंट

Mon Feb 10 , 2025
  *व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया* नवभारत रीवा10 फ़रवरी 2025   उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने रीवा के बेला स्थित बाईपास पहुंचकर प्रयागराज महाकुंभ में जा रहे श्रद्धालुओं से मुलाकात की और उनकी यात्रा से संबंधित व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने श्रद्धालुओं से बातचीत कर उनकी यात्रा की स्थिति की जानकारी […]

You May Like