
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने बुधवार को मंत्रालय में ट्वीशा शर्मा के परिजनों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने परिवार को भरोसा दिलाया कि राज्य सरकार पूरे मामले में हरसंभव सहयोग करेगी और न्याय दिलाने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रकरण की जांच के लिए सीबीआई को पत्र भेजा जाएगा। वहीं, ट्वीशा के दोबारा पोस्टमार्टम को लेकर अंतिम निर्णय न्यायालय द्वारा लिया जाएगा।
सीएम डॉ. यादव ने यह भी कहा कि यदि परिजन चाहें तो पार्थिव शरीर को दिल्ली स्थित एम्स ले जाने के लिए सरकार की ओर से परिवहन सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। मुलाकात के दौरान परिजनों ने मामले की निष्पक्ष जांच और न्याय की मांग रखी।
