कर्नाटक में कैबिनेट विस्तार को लेकर कांग्रेस के शीर्ष नेताओं की बैठक

नयी दिल्ली, 30 जुलाई (वार्ता) कर्नाटक सरकार के संभावित कैबिनेट विस्तार को लेकर गुरुवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के सरकारी आवास 10 राजाजी मार्ग पर पार्टी के शीर्ष नेतृत्व की अहम बैठक हुई। करीब तीन घंटे तक चली इस बैठक में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, कर्नाटक के मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार, पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और कर्नाटक कांग्रेस प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला मौजूद रहे।

सूत्रों के अनुसार बैठक में कैबिनेट विस्तार को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। इसके अलावा विधानसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस की ओर से किये गये वादों को प्रभावी ढंग से लागू करने, राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा और आगे की रणनीति पर भी विचार-विमर्श किया गया। बैठक के बाद श्री सुरजेवाला ने मीडिया से बातचीत में कहा कि कैबिनेट विस्तार की तारीख की घोषणा मुख्यमंत्री और कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष करेंगे। उन्होंने संकेत दिया कि राज्य मंत्रिमंडल का विस्तार जल्द होने वाला है, हालांकि इसकी आधिकारिक तारीख की घोषणा बाद में की जायेगी।

Next Post

दिल्ली में बारिश की हल्की फुहारों से उमस से थोड़ी राहत, तापमान में आई बढ़ोतरी

Thu Jul 30 , 2026
नयी दिल्ली, 30 जुलाई (वार्ता) राष्ट्रीय राजधानी में गुरुवार को आमतौर पर बादल छाए रहे और कुछ इलाकों में बहुत हल्की से हल्की बारिश दर्ज की गई, जिससे लोगों को उमस भरे मौसम से थोड़ी राहत मिली। इस दौरान हालांकि तापमान में बढ़त भी दर्ज की गई। मौसम विभाग ने […]

You May Like