भारत ने आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई: मुख्यमंत्री

भुवनेश्वर, 07 मई (वार्ता) ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने कहा है कि भारत ने आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई है और ऑपरेशन सिंदूर इसका एक आदर्श उदाहरण है।

मुख्यमंत्री ने ऑपरेशन सिंदूर के लिए भारतीय सेना की प्रशंसा की और कहा कि यह हमारी परंपरा, बलिदान और संकल्प का प्रतीक है।

उन्होंने कहा कि भारतीय सैनिकों ने हमेशा साबित किया है कि वे उस संकल्प के सम्मान को बनाए रखने के लिए हमेशा तैयार हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आतंकवाद को किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि श्री मोदी जी के नेतृत्व में आतंकवाद के खिलाफ भारत के कड़े कदम जारी रहेंगे।

Next Post

हमें अपनी सेनाओं पर गर्व है: यादव

Wed May 7 , 2025
नयी दिल्ली, 07 मई, (वार्ता) दिल्ली प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने पाकिस्तान और उसके कब्जे वाले कश्मीर में आतंकवादियों के ठिकानों पर ऑपरेशन सिंदूर के तहत हमला करने के मुद्दे पर भारतीय सेना का समर्थन किया और कहा है कि हमें अपनी सेनाओं पर गर्व है। श्री यादव […]

You May Like