सीतामऊ स्वास्थ्य केंद्र में मारपीट और तोड़फोड़, डॉक्टरों-कर्मचारियों ने सुरक्षा की मांग की

सीतामऊ: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीतामऊ में शनिवार रात मारपीट और तोड़फोड़ की घटना के बाद अस्पताल के डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों में भय का माहौल बन गया है। इस घटना को लेकर रविवार को चिकित्सक एवं स्टाफ ने अनुविभागीय पुलिस अधिकारी (एसडीओपी) दिनेश प्रजापति को ज्ञापन सौंपकर दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई की मांग की।

ज्ञापन में बताया गया कि शनिवार रात 22 अगस्त को रात 10:24 बजे ग्राम नाटाराम के आपसी विवाद में घायल कई मरीज अपने परिजनों और साथियों के साथ इलाज के लिए अस्पताल पहुंचे। इनमें चार लोग फायर आर्म से घायल थे और अन्य मरीजों को भी गंभीर चोटें आई थीं। मरीजों के साथ आए करीब 60-70 लोगों की भीड़ ने अस्पताल में हंगामा खड़ा कर दिया।

हंगामे के दौरान आपातकालीन वार्ड में तैनात डॉक्टरों और स्टाफ के साथ अभद्र व्यवहार, झूमाझटकी और मारपीट की गई। एएनसी क्लिनिक का दरवाजा और कांच तोड़ दिया गया, जिसके कांच डॉक्टर सीताराम गोड के सीने पर गिर गए। चश्मा पहने होने के कारण गंभीर हादसा टल गया। भीड़ द्वारा शासकीय दस्तावेजों और संपत्ति को भी नुकसान पहुंचाया गया, जिससे अस्पताल में भय का वातावरण बन गया।

ज्ञापन में कहा गया कि पूर्व में भी ऐसी घटनाएं अस्पताल में हो चुकी हैं, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। डॉक्टरों ने डॉक्टर प्रोटेक्शन एक्ट 2008 और शासकीय कार्य में बाधा डालने की धाराओं के तहत कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है

Next Post

भोपाल-जबलपुर के बीच 255 Km ग्रीन फील्ड हाईवे का होगा निर्माण, 60 हजार करोड़ से अधिक की सड़क परियोजनाओं की सौगात

Sat Aug 23 , 2025
जबलपुर:मध्यप्रदेश को शनिवार को बड़ी सौगात मिली जब केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने भोपाल से जबलपुर के बीच 255 किलोमीटर लंबे ग्रीन फील्ड हाईवे सहित 60 हजार करोड़ रुपए से अधिक की सड़क परियोजनाओं की घोषणा की।मध्यप्रदेश के सड़क विकास को नई गति देते हुए केंद्रीय […]

You May Like