एएसपी ने किया पुलिस लाइन पचौर का औचक निरीक्षण

सिंगरौली : नवरात्रि पर्व एवं आगामी त्योहारों के दृष्टिगत जिले में सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा पुलिस बल की तैयारियों की समीक्षा के उद्देश्य से एएसपी सर्वप्रिय सिन्हा द्वारा पुलिस लाइन पचौर का आकस्मिक निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के दौरान एएसपी द्वारा रक्षित निरीक्षक कार्यालय, रोजनामचा शाखा, शस्त्रागार, वाहन शाखा, स्टोर शाखा, क्वार्टर गार्ड, पुलिस बैरक एवं अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर संबंधित अभिलेखों के संधारण, शासकीय संसाधनों के रखरखाव, शस्त्रों की सुरक्षा, वाहनों की कार्यशीलता एवं परिसर की स्वच्छता का जायजा लिया गया।

उन्होंने त्योहारों के दौरान सुरक्षा ड्यूटी में तैनात पुलिस बल के लिए आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता, वाहनों की सुव्यवस्थित स्थिति तथा आकस्मिक परिस्थितियों में त्वरित पुलिस सहायता सुनिश्चित करने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों से संवाद कर उनकी समस्याओं एवं मूलभूत सुविधाओं की जानकारी ली गई। एएसपी ने निर्देशित किया कि नवरात्रि पर्व के दौरान श्रद्धालुओं एवं आम नागरिकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभी पुलिस अधिकारी-कर्मचारी पूर्ण सतर्कता, अनुशासन एवं कर्तव्यनिष्ठा के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें।

Next Post

बंदियों के भजन-भेंट सुनकर मुग्ध हुए न्यायाधीश

Fri Oct 16 , 2026
सतना : शारदेय नवरात्र के अवसर पर एक ओर जहां बंदियों द्वारा निर्मित मां दुर्गा की प्रतिमा जेल परिसर में विराजमान है वहीं दूसरी ओर नियमित रुप से भजन-कीर्तन और पूजन-आरती के आयोजन के चलते समूचा प्रांगण मां की भक्ति में सराबोर दिखाई दे रहा है. इसी कड़ी में माता […]

You May Like

Play sound