गणेशोत्सव में पंडालों पर सीसीटीवी, 24 घंटे वालंटियर रहेंगे तैनात पंढरीनाथ थाने में एसीपी की मौजूदगी में बैठक; ढोल-ताशा और बैंड संचालकों को ध्वनि सीमा का पालन करने की हिदायत


इंदौर. गणेशोत्सव के दौरान सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर पुलिस ने तैयारियां शुरू कर दी हैं. बुधवार को पंढरीनाथ थाने में एसीपी यश बिजौरिया की मौजूदगी में संयुक्त बैठक हुई. इसमें पंढरीनाथ, सराफा और छत्रीपुरा थाना प्रभारियों के साथ गणेश पंडाल आयोजक, ढोल-ताशा मंडली और बैंड संचालक शामिल हुए. पुलिस ने आयोजकों को पंडालों में सुरक्षा इंतजाम पुख्ता रखने और त्योहार शांतिपूर्ण तरीके से मनाने की अपील की. बैठक में पुलिस ने आयोजकों को पंडालों में बिजली के तारों की

सुरक्षित व्यवस्था और अग्निशमन मानकों का पालन करने के निर्देश दिए. हर पंडाल में चौबीस घंटे वालंटियर की मौजूदगी रखने के साथ सीसीटीवी कैमरे लगाने को कहा गया, ताकि संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा सके. पुलिस ने ढोल ताशा और बैंड संचालकों को भी तय ध्वनि सीमा और समय का पालन करने की हिदायत दी. अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि निर्धारित समय के बाद तेज आवाज में डीजे या लाउडस्पीकर बजाने पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी. एसीपी यश बिजौरिया ने आयोजन समितियों से आपसी भाईचारे और अनुशासन के साथ गणेशोत्सव मनाने की अपील की. थाना प्रभारियों ने भी उत्सव के दौरान पर्याप्त पुलिस बल और सुरक्षा व्यवस्था का भरोसा दिलाया.

.....

Next Post

अब होर्मुज को कहा जायेगा 'ट्रंप जलडमरूमध्य' : ट्रंप

Thu Sep 10 , 2026
टेक्सास, 10 सितंबर (वार्ता) अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को कहा कि अमेरिका अब होर्मुज जलडमरूमध्य को ‘ट्रंप जलडमरूमध्य’ कहेगा क्योंकि अमेरिका ईरान के खिलाफ इस युद्ध को जीत रहा है। श्री ट्रंप ने कहा, “ईरान के खिलाफ युद्ध में हमारी जीत होते ही तेल के दाम नीचे […]

You May Like

मनोरंजन