
भोपाल। अशोका गार्डन थाना इलाके में एक नकाबपोश ने एक बाइक पर पेट्रोल छिड़कर उसे आग के हवाले कर दिया. सुभाष नगर में हुई इस वारदात का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है. पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए आरोपी की तलाश शुरू कर दी है.
मिली जानकारी के मुताबिक सुभाष कॉलोनी में शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात को अज्ञात आरपी ने वारदात को अंजाम दिया. नकाबपोश बदमाश ने पेट्रोल डालकर एक ही जगह पर खड़ी कई गाडियों को आग लगाने की कोशिश की. लगी बाइक में आग लगने के बाद उसमें लगी बैटरी जब ब्लास्ट हुई तो रहवासियों दौड़ कर मौके पर पहुंचे. इस मौके पर आसपास खड़ी गाडियों को आग लगी बाइक से दूर किया गया, जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया. फरियादी देवेंद्र त्रिपाठी की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है. घटना की जांच करते हुए पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को खंगाला. फुटेज में एक नकाबपोश बदमाश वारदात करते हुए नजर आया. अज्ञात आरोपी की पहचान करते हुए, उसकी तलाश में पुलिस जुटी है.
