कलेक्टर ने जनपद एवं तहसील कार्यालय मझौली का किया निरीक्षण

मझौली (सीधी) । मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान अंतर्गत कलेक्टर विकास मिश्रा ने जपं मझौली एवं तहसील कार्यालय मझौली का निरीक्षण किया।इस दौरान उन्होंने कार्यालयों में संचालित शासकीय कार्यों, जन कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन तथा आम नागरिकों से संबंधित प्रकरणों की स्थिति की जानकारी ली। कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शासन की योजनाओं का लाभप्रत्येक पात्र हितग्राही तक पहुंचाना सुनिश्चित करें।

नागरिकों से प्राप्त आवेदनों एवं शिकायतों का समय-सीमा में निराकरण किया जाए तथा किसी भी प्रकरण को अनावश्यक रूप से लंबित न रखा जाए। उन्होंने जनपद पंचायत के अधिकारियों को ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित विकास कार्यों एवं हितग्राहीमूलक योजनाओं की नियमित समीक्षा करने तथा पात्र हितग्राहियों को योजनाओं से लाभान्वित करने के निर्देश दिए। वहीं, तहसील कार्यालय में राजस्व प्रकरणों के -निराकरण, अभिलेखों के संधारण तथा नागरिकों को राजस्व सेवाएं समय पर उपलब्ध कराने पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।

Next Post

बंजारी के पास अनियंत्रित होकर पलटी रज़ा बस: मासूम बच्ची की मौत, कई यात्री घायल

Sat Oct 10 , 2026
कटनी: कटनी जिले के बंजारी के समीप एक भीषण सड़क हादसा सामने आया है, जहाँ एक अनियंत्रित होकर यात्री बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में बस पलटने से घटना स्थल पर चीख-पुकार मच गई।अस्पताल ले जाते समय बच्ची ने तोड़ा दम प्राप्त प्राथमिक जानकारी के अनुसार, दुर्घटना के तुरंत बाद […]

You May Like

Play sound