ग्वालियर जिले में कल रहेगा महावीर जयंती का अवकाश

ग्वालियर: ग्वालियर जिले में अब 30 मार्च को महावीर जयंती का अवकाश रहेगा। राज्य शासन के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी पत्र के अनुपालन में जनभावनाओं और स्थानीय परिस्थतियो के अनुरूप कलेक्टर रुचिका चौहान द्वारा यह अवकाश घोषित किया गया है।

पूर्व में ‘महावीर जयंती’ के उपलक्ष्य में 31 मार्च (मंगलवार) को अवकाश घोषित था। अब ग्वालियर जिले में 30 मार्च (सोमवार) को सामान्य एवं सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। 31 मार्च को सभी शासकीय कार्यालय एवं संस्थाएं पूर्ववत खुले रहेंगे। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा।

Next Post

नशे में धुत कार सवारों ने पुलिसकर्मी से की मारपीट

Sun Mar 29 , 2026
इंदौर:कनाड़िया थाना क्षेत्र में चेकिंग के दौरान शराब के नशे में धुत कार सवारों द्वारा पुलिसकर्मी से अभद्रता और मारपीट करने का मामला सामने आया है. पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है.थाना प्रभारी सहर्ष यादव ने बताया कि फरियादी पुनित चोबे उम्र 40 […]

You May Like