नशे में धुत कार सवारों ने पुलिसकर्मी से की मारपीट

इंदौर:कनाड़िया थाना क्षेत्र में चेकिंग के दौरान शराब के नशे में धुत कार सवारों द्वारा पुलिसकर्मी से अभद्रता और मारपीट करने का मामला सामने आया है. पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है.थाना प्रभारी सहर्ष यादव ने बताया कि फरियादी पुनित चोबे उम्र 40 साल ड्यूटी पर के 2 ढाबा, बिचोली मर्दाना चेकिंग पॉइंट पर तैनात थे. इस दौरान कार नम्बर एमपी 09 डब्ल्यूएम 2288 के चालक को रोककर ब्रीथ एनालाइजर से जांच की गई, जिसमें चालक के शरीर में 265.9 एमजी/100एमएल अल्कोहल की मात्रा पाई गई.

जांच के दौरान चालक यशवर्धन खंडेलवाल और उसका साथी करण आक्रोशित हो गए. दोनों ने पुलिसकर्मी के साथ गाली गलौज करते हुए वर्दी पकड़कर झूमाझटकी की और हाथ थप्पड़ों से मारपीट की. साथ ही सरकारी काम में बाधा डालते हुए जान से मारने की धमकी भी दी. पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की संबंधित धाराओं और मोटर व्हीकल एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

Next Post

संपत्ति विवाद ने लिया हिंसक रूप, बुजुर्ग को हथौड़े से पीटा

Sun Mar 29 , 2026
इंदौर: जूनी इंदौर थाना क्षेत्र में संपत्ति विवाद को लेकर एक बुजुर्ग के साथ मारपीट और जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है. पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.थाना प्रभारी अनिल गुप्ता ने बताया कि रूपरामनगर कॉलोनी में […]

You May Like