बिगौड़ी अग्निकांड के 02 आरोपी गिरफ्ता

सतना: मैहर जिले के ताला थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बिगौड़ी में अग्निकांड के 02 आरोपियो को गिरफ्तार कर लिया गया। इसके साथ ही शान्ति व्यवस्था बनाए रखने के लिए 160 लोगों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई। थाना प्रभारी महेन्द्र कुमार मिश्रा से प्राप्त जानकारी के अनुसार करीब 01 माह पूर्व ग्राम बिगौड़ी मे हुई शिवनारायण तिवारी की हत्या मे आरोपी का घर न गिराने एवं अन्य मांगो को लेकर दिनांक 17.08.25 को ग्राम बिगौड़ी मे हिन्दू संगठन द्वारा महापंचायत का कार्यक्रम किया गया था।

जो महापंचायत कार्यक्रम मे सभी लोग धर्म को लेकर उत्तेजनापूर्ण भाषण दे रहे थे। भाषण के बाद रैली निकाली गयी। रैली के दौरान भीड़ द्वारा ग्राम बिगौड़ी तिराहे मे स्थित फरियादी की दुकान मे पेट्रोल डालकर आग लगा दी। सूचना मिलने पर पुलिस टीम द्वारा आरोपीगण नीलेश कुमार पटेल पिता भगवानदीन पटेल उम्र 39 वर्ष एवं अतुल उर्फ छोटे पटेल पिता रामबहोरी पटेल उम्र 40 वर्ष दोनो निवासी ग्राम बिगौड़ी थाना ताला मैहर को घेराबंदी कर गिरफ्तार लिया गया। पूछताछ में अपने कई सहयोगियों के नाम उजागर किये गये । जिनके संबंध में जांच एवं अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। बाद वैधानिक कार्यवाही के बाद शान्ति व्यवस्था बनाए रखने के लिए 160 लोगों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई।

Next Post

काम दिलाने के बहाने नाबालिग को स्पा सेंटर में छोड़ा

Sat Aug 23 , 2025
सतना :जिले के रामपुर बघेलना थाना क्षेत्र अंतर्गत रहने वाली एक नाबालिग लडक़ी को उसकी पड़ोसन काम दिलाने के बहाने दिल्ली ले गई और उसे एक स्पा सेंटर में छोड़ दिया. जहां पर उससे अनैतिक कार्य कराया जाने लगा. घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस टीम द्वारा नाबालिग को दस्तयाब […]

You May Like