आकार फिल्म फेस्टिवल के दूसरे दिन तीन फिल्में प्रदर्शित

भोपाल: आकार फिल्म फेस्टिवल के दूसरे दिन रविवार को टीटीटीआई ऑडिटोरियम में देवता, डर और आर्ट फिल्मों का प्रदर्शन किया गया। इस अवसर पर साहित्य, शिक्षा, संस्कृति और नाट्य लेखन के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान हेतु वरिष्ठ साहित्यकार संतोष चौबे को सुदीर्घ सेवा सम्मान 2025 से सम्मानित किया गया। वहीं अभिनय और निर्देशन के क्षेत्र में योगदान के लिए अभिनेता-निर्देशक राजीव वर्मा को भी सम्मानित किया गया। यह सम्मान पद्मश्री उमाकांत गुंदेचा द्वारा प्रदान किए गए।

फेस्टिवल में कुवाड़ापुर को सर्वश्रेष्ठ फिल्म घोषित किया गया। देवता की अभिनेत्री डॉली पराशर और ए लॉन्ग नाइट की अभिनेत्री तन्वी झाड़व को संयुक्त रूप से सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार मिला। कुवाड़ापुर के लिए राजेंद्र राठौर को सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का पुरस्कार दिया गया, जबकि ए लॉन्ग नाइट के लिए सोनिया एन. गुप्ता को सर्वश्रेष्ठ निर्देशन से नवाजा गया। आर्ट फिल्म के लिए श्रीराम जग को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता और डर फिल्म की अमृता महेश्वरी को सर्वश्रेष्ठ बाल कलाकार चुना गया।

Next Post

भिंड में चंबल उफान पर: 10 गांवों में बाढ़ का खतरा, अलर्ट जारी

Sun Aug 24 , 2025
भिंड। भिंड जिले के अटेर क्षेत्र में चंबल नदी का जलस्तर फिर तेजी से बढ़ गया है। सूत्रों के अनुसार शनिवार रात 10 बजे के बाद पानी बढ़ना शुरू हुआ और रविवार रात तक नदी खतरे के निशान से करीब 2 मीटर ऊपर पहुंच गई। तेज बहाव के कारण मुकुटपुरा, […]

You May Like