जबलपुर: आर्मी से रिटायर्ड कैप्टन का जबरन धर्मांतरण कराने, प्रताडऩा देने और धमकाने के मामल में महिला थाने की पुलिस ने विजय नगर स्थित जॉय स्कूल के संचालक समेत पत्नी, बेटे के को गिरफ्तार कर लिया। तीनों को रविवार को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।पुलिस के मुताबिक आदर्श नगर नर्मदा रोड निवासी महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह कैप्टन के पद से आर्मी से रिटायर्ड है। उनका विवाह 20 दिसम्बर 2017 को तनय आईजेक मेबिन पिता अखिलेश मेबिन निवासी विजयनगर जबलपुर से हुआ था.
विवाह के पूर्व तनय मेबिन, अखिलेश मेबिन (ससुर), नीनू मेबिन (सास) ने दबाव बनाया और बोला कि अगर तुमको तनय से शादी करनी है तो अपना धर्म छोडकर क्रिश्चन बनना पडेगा और मैथ्योडिस्ट चर्च बडी ओमती में 10 दिसम्बर 2017 को जबरन धर्म परिवर्तन कराया और उसके बाद शादी की थी। शादी के बाद से ही तनय मेबिन अखिलेश मेबिन, नीनू मेबिन ने उसके साथ धर्म को लेकर अत्याधिक प्रताडना और मारपीट करने लगे थे, नौकरी भी छुड़वा दी थी। 25 दिसम्बर 2020 को घर से निकाल दिया था। 14 सितम्बर 2023 को तनय मेबिन ने समझौता करने के लिए दबाव बनाते हुए 20 लाख रूपये मांगे थे। इसकेस साथ धमकाया भी था। पीडि़ता की रिपोर्ट पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर सास, ससुर, बेटे को गिरफ्तार किया था।
मोटी फीस वसूली, धार्मिंक भावनाएं भी कर चुका है आहत
जॉय स्कूल संचालक अखिलेश मेबिन का विवादों से पुराना नाता रहा हैं उसके खिलाफ पूर्व में भी कई एफआईआर दर्ज हो चुकी हैं। अभिभावकों से अभद्रता करने, धमकाने, मोटी फीस वसूलने के साथ धार्मिक भावनाएं तक आहत कर चुका है जिसके चलते उसके खिलाफ पूर्व में न केवल एफआईआर दर्ज हुई बल्कि उसे जेल भी जाना पड़ा। अब एक बार फिर उसके एक बार फिर से एफआईआर दर्ज हुई जिसमें उसे पत्नी, बेटे के साथ जेल जाना पड़ा है।
