शेयर बाजारों की गिरावट बढ़ी, सेंसेक्स 1,200 अंक से ज्यादा टूटा

मुंबई, 24 सितंबर (वार्ता) पश्चिम एशिया संकट सुलझने की संभावना और धूमिल होने के कारण गुरुवार घरेलू शेयर बाजारों में भारी गिरावट देखी गई और दोपहर बाद बीएसई का सेंसेक्स 1,200 अंक से ज्यादा लुढ़क गया। सेंसेक्स करीब 556 अंक की गिरावट में 74,272 अंक पर खुला। धीरे-धीरे इसकी गिरावट और बढ़ती गई। खबर लिखे जाते समय यह 1,214.82 अंक (1.62 प्रतिशत) लुढ़ककर 73,613.43 अंक पर था। सेंसेक्स की सभी 30 कंपनियां अभी गिरावट में हैं। बजाज फाइनेंस का शेयर छह प्रतिशत से ज्यादा टूट गया है।

ईरान ने “शर्तें पूरी होने तक” अमेरिका से बातचीत न करने की बात कही है। इससे बाजार में निवेश धारणा को धक्का पहुंचा है। साथ ही, कच्चे तेल में तेजी और रुपये में गिरावट के कारण भी शेयर बाजारों में बिकवाली देखी गई। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक 225 अंक नीचे 23,222 अंक पर खुला। खबर लिखे जाते समय यह 380.05 अंक यानी 1.62 प्रतिशत की गिरावट में 23,066.75 अंक पर रहा। वृहत बाजार के और सेक्टर आधारित सभी सूचकांक लाल निशान में हैं।

.....

Next Post

आंध्र प्रदेश के डाटा सेंटर को लेकर पर्यावरणीय चिंताओं को नारा लोकेश ने किया खारिज

Thu Sep 24 , 2026
नयी दिल्ली, 24 सितंबर (वार्ता) आंध्र प्रदेश के सूचना प्रौद्योगिकी, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं संचार मंत्री नारा लोकेश ने राज्य में डाटा सेंटरों के निर्माण से पर्यावरण को होने वाले नुकसान संबंधी चिंताओं को खारिज करते हुए गुरुवार को कहा कि ये परियोजनाएं आर्थिक गतिविधियों के लिए उत्प्रेरक का काम करेंगी। श्री […]

You May Like