गरबा सीखने तीन हजार बालिकाओं ने कराए पंजीयन

सीहोर। शुक्रवार शाम तक तीन हजार से अधिक महिलाओं बालिकाओं ने गरबा सीखने के लिए रजिस्ट्रेशन करा लिए है. अरुणा सुदेश राय प्रतिभा निखार मंच बालिकाओं माता बहनों को गरबा प्रशिक्षण दे रहा है.

आवासीय खेलकूद मैदान स्थित मल्टीपरपज हॉल में क्रिसेंट गरबा महोत्सव के लिए निरंतर प्रशिक्षण दिया जा रहा है. गरबा सीखने रोज आने में असमर्थ अनेक बालिकाओं महिलाओं के द्वारा ऑनलाइन वीडियो के माध्यम से भी गरबा प्रशिक्षण लिया जा रहा है. बालिकाओं की सुविधा के लिए अरुण सुदेश राय प्रतिभा निखार मंच ने फेसबुक और व्हाट्सएप पर भी ग्रुप बनाए हैं. बालिकाओं को न्यूज पेपर फेसबुक व्हाट्सएप इंस्टाग्राम सहित अन्य माध्यमों से निरंतर प्रशिक्षण में होने वाले कार्यक्रमों की सूचना उपलब्ध कराई जा रही है. श्रीमती अरुणा सुदेश राय ने बताया कि रविवार को आवासीय खेलकूद मैदान पर अलग-अलग बैच में बुलाई जा रही बालिकाएं एक साथ आएंगी और आदिशक्ति भवानी की सामूहिक गरबा करेंगी. गरबा प्रशिक्षण को लेकर महिलाओं बालिकाओं में उत्साह बना हुआ है. बच्चियों अपने परिजनों से गर्व प्रशिक्षण में आने के लिए जिद कर रही हैं.बढ़ती संख्या को देखते हुए रजिस्ट्रेशन फिलहाल रोक दिए गए हैं.

 

 

Next Post

महात्मा गांधी और शास्त्री जी का जीवन कर्तव्यनिष्ठा व राष्ट्रसेवा की मिसाल: ज्ञान

Sat Oct 3 , 2026
सीधी : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लालबहादुर शास्त्री की जयंती पर जिला कांग्रेस कमेटी सीधी द्वारा जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ज्ञान सिंह के नेतृत्व में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किए गए।सर्वप्रथम गांधी चौक स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक […]

You May Like