भक्त प्रहलाद नगर में खड़ी मर्सिडीज समेत तीन वाहन जलकर खाक

इंदौर: छत्रीबाग थाना क्षेत्र के भक्त प्रहलाद नगर क्षेत्र में शनिवार रात घर के बाहर खड़े वाहनों में लगी आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप ले लिया. घटना में एक मर्सिडीज कार और दो मोटरसाइकिल पूरी तरह जलकर राख हो गईं.फायर ब्रिगेड के बालकराम ने बताया कि मौके पर मौजूद सिक्योरिटी गार्ड ने तत्काल फायर ब्रिगेड को सूचना दी. सूचना मिलते ही दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं थी.

इस पर तत्काल टीम को रवाना कर समय रहते आग पर काबू पाया लिया. आग में न्यू पलासिया में रहने वाले आशुतोष झंवर की खड़ी मर्सिडीज कार नम्बर एमपी 07 जेडएम 5681 के साथ अनिल पिता मयाराम की एक होंडा शाईन बाईक नम्बर एमपी 46 जेडएम 4731 और रेखा वर्मा की एमपी 09 टीजी 7587 पूरी तरह से जल कर राख हो गई. पूरी प्रक्रिया में 5 हजार लीटर पानी लगा है. आसपास के मकानों को नुकसान नहीं हुआ. घटना की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है. फिलहाल आग लगने की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है.

Next Post

महू से सांवेर तक तेंदुए की दहशत, आपसी संघर्ष में मादा तेंदुए की मौत

Sun Apr 12 , 2026
इंदौर: जिले में महू से लेकर सांवेर तहसील के गांवों तक तेंदुए की मौजूदगी और हमलों से दहशत का माहौल बना हुआ है. एक ओर जहां महू क्षेत्र में आपसी संघर्ष में मादा तेंदुए की मौत हो गई, वहीं दूसरी ओर सांवेर के गांवों में वन विभाग की टीम दिनभर […]

You May Like