पतंजलि योगपीठ और APS यूनिवर्सिटी के बीच समझौता

रीवा। पतंजलि योगपीठ, हरिद्वार, उत्तराखंड, जो कि एक प्रमुख योग, प्राकृतिक चिकित्सा एवं आयुर्वेद आधारित शोध संस्थान है तथा अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय रीवा जो एक प्रतिष्ठित उच्च शिक्षण संस्थान है के मध्य शैक्षणिक सहयोग हेतु समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर हुए. अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय रीवा के कुलगुरु प्रो राजेंद्र कुमार कुड़रिया एवं पतंजलि योगपीठ की तरफ से आचार्य बालकृष्ण ने समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए. इस एमओयू का उद्देश्य योग, प्राकृतिक चिकित्सा, आयुर्वेद एवं संबंधित भारतीय परंपरागत ज्ञान प्रणालियों के क्षेत्र में शैक्षणिक, अनुसंधानात्मक एवं विकासात्मक गतिविधियों में परस्पर सहयोग सुनिश्चित करना है. दोनों पक्ष योग, प्राकृतिक चिकित्सा एवं आयुर्वेद से संबंधित पाठ्यक्रमों का विकास एवं संचालन. संयुक्त शोध परियोजनाएं एवं संगोष्ठियों का आयोजन. शैक्षणिक एवं तकनीकी विशेषज्ञों का परस्पर आदान-प्रदान।छात्रों के प्रशिक्षण, इंटर्नशिप एवं फील्ड वर्क की व्यवस्था. पुस्तकालय, प्रयोगशाला, शोध संसाधनों आदि का आपसी उपयोग. योग एवं आयुर्वेद से संबंधित प्रमाणपत्र/ डिप्लोमा/ डिग्री पाठ्यक्रमों का समन्वित संचालन क्षेत्रों में सहयोग हेतु सहमत हुए हैं.

Next Post

हाईवोल्टेज लाइन में चढ़े युवक का हाईवोल्टेज ड्रामा

Fri Apr 18 , 2025
जबलपुर। माढ़ोताल थाना क्षेत्र में शुक्रवार शाम 6 बजे उस समय हाईवोल्टेज ड्रामा शुरू हो गया जब एक युवक शराब के नशे में धुत होकर हाईवोल्टेज लाइन में चढ़ गया और आत्महत्या करने की धमकी देने लगा। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और युवक को […]

You May Like