नर्मदा नदी में दो छात्र समाए,नहाते समय हुआ हादसा

जबलपुर। बरेला अंतर्गत गौर चौकी स्थित जमतरा घाट पर नर्मदा नदी में नहाने गए दो कॉलेज छात्र गहरे पानी में समा गए। पुलिस ने पहुंचकर एसडीआरएफ, गोताखोरों की मदद से सर्चिंग अभियान शुरू किया लेकिन देर शाम तक उनका कहीं कोई सुराग नहीं लगा। सोमवार को सुबह से पुन: दोनों की तलाश में रेस्क्यू ऑपरेशन चलेगा।

गौर चौकी प्रभारी नितिन पांडेय ने बताया कि अलेश कुमार तिर्की पिता संजय कुमार तुर्की (22) निवासी मूलत: अनूपपुर का वर्तमान में सेंट अलॉयसिस कॉलेज हॉस्टल गौर में रहता है वे अपने दोस्तों के साथ जमतरा घाट नहाने गया था सभी दोस्त अलग-अलग जगह नहा रहे थे, तभी जानी इक्का, एडबिन जॉर्ज मिंज गहरे पानी में डूब गए और देखते ही देखते ओझल हो गए। जिससे मौके पर चीख पुकार मच गई थी।

जानी को बचाने में एडबिन डूब

प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई कि जानी इक्का गहरे पानी की चपेट में आकर डूबने लगा था उसे डूबता देख दोस्त एडबिन जॉर्ज मिंज उसे बचाने के लिए आगे बढ़ा, लेकिन पानी का बहाव और गहराई अधिक होने के कारण वह भी डूब गया।

आज पुन: चलेगा रेस्क्यू

जमतरा में डूबे एडबिन जॉर्ज मिंज पिता राजेश मिंज (23) एवं जानी इक्का पिता जयमान इक्का की तलाश में एसडीआरएफ, गोताखोरों की टीम नदी में उतरी, घटों तलाश चली लेकिन उनका सुराग नहीं चला आज पुन: दोनोंं की तलाश में रेस्क्यू ऑपरेशन चलेगा।

परिजनों में पसरा मातम

पुलिस ने मामले की सूचना पुलिस को दे दी थी। सूचना मिलते ही परिजन भी पहुंच गए उनका रो-रोककर बुरा हाल है। उन्हें यकीन ही नहीं हो रहा है कि उनके बेटे अब इस दुनिया में नहीं रहे। परिजनों में मातम पसरा हुआ है ।

Next Post

बेसहारा बुजुर्गों और विधवाओं की सुध नहीं: पटवारी

Sun Mar 15 , 2026
भोपाल। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने राज्य सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि सरकार गरीबों, बुजुर्गों, दिव्यांगों और विधवा महिलाओं के प्रति पूरी तरह असंवेदनशील हो गई है। पटवारी ने आरोप लगाया कि प्रदेश में सामाजिक सुरक्षा पेंशन के तहत मिलने वाली वृद्धावस्था पेंशन, दिव्यांग पेंशन […]

You May Like