धान खरीदी के लिए किसान पंजीयन शुरू: पीके

सिंगरौली । खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 में समर्थन मूल्य पर धान, ज्वार एवं बाजरा उपार्जन के लिए जिले में 31 पंजीयन केन्द्र बनाए गए हैं।  किसान पंजीयन का कार्य 15 सितंबर से शुरू होकर 10 अक्टूबर तक चलेगा। किसान अपने नजदीकी सहकारी समिति के पंजीयन केन्द्र के साथ एमपी ऑनलाइन कियोस्क, कॉमन सर्विस सेंटर एवं लोक सेवा केन्द्र पर भी पंजीयन करा सकेंगे।

उप आयुक्त सहकारिता पीके मिश्रा ने बताया कि किसान पंजीयन के दौरान भूमि का खसरा, रकबा एवं बोई गई फसल की जानकारी एग्रीस्टेक डाटा बेस से ली जाएगी। पंजीयन में संबंधित किसान के दर्ज खसरों की ही जानकारी मान्य होगी। किसानों को सलाह दी गई है कि वे एग्रीस्टेक में पंजीयन कराकर फार्मर आईडी अनिवार्य रूप से बनवाएं और अपनी आईडी में सभी खसरों को दर्ज कराएं। सिकमी एवं बटाईदार किसानों को पंजीयन के लिए निर्धारित प्रारूप में अनुबंध कर उसकी प्रति पंजीयन केन्द्र पर प्रस्तुत करनी होगी। केन्द्र द्वारा अनुबंध की प्रति ई-उपार्जन पोर्टल पर अपलोड की जाएगी।

Next Post

कॉलेज जीवन केवल डिग्री प्राप्त करने का माध्यम नहीं है: निकिता

Sat Sep 19 , 2026
सिंगरौली । शास. मॉडल महावि. रम्पा में स्नातक सत्र 2026-27 के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए दो दिवसीय दीक्षारंभ उन्मुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन स्वामी विवेकानंद सभागार में किया गया। कार्यक्रम के प्रथम दिवस की अध्यक्षता डॉ. अशोक गुप्ता ने की तथा डॉ. केपी तिवारी कार्यक्रम के संरक्षक रहे। प्रथम दिवस विद्यार्थियों […]

You May Like