तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे खड़े मजदूरों को रौंदा, तीन घायल

जबलपुर: कटंगी थाना अंतर्गत लोहारी गांव में कटंगी की ओर से आ रही एक अनियंत्रित कार ने सड़क किनारे बस का इंतजार कर रहे तीन मजदूरों को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में तीनों मजदूरों को गंभीर चोटें आई हैं, जिन्हें उपचार के लिए तत्काल जबलपुर रेफर किया गया है।जानकारी के अनुसार कटनी जिले के ग्राम भरदा कौड़िया निवासी गोरेलाल बर्मन अपनी पत्नी राजकुमारी बर्मन और अन्य साथियों नसीम अंसारी, रजनीश द्विवेदी व रोशन नामदेव के साथ मजदूरी करने लोहारी आए थे।

काम खत्म करने के बाद सभी साथी लोहारी मंदिर के पास सड़क किनारे खड़े होकर वापस घर जाने के लिए बस का इंतजार कर रहे थे तभी कटंगी की ओर से आ रही कार क्रमांक एमपी 20 सीजी 5307 के चालक ने सीधे सड़क किनारे खड़े लोगों को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि राजकुमारी बर्मन, नसीम अंसारी और रजनीश द्विवेदी सड़क पर गिरकर लहूलुहान हो गए। उनके हाथ-पैर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं।

Next Post

पवैया आज सोमवार को राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष पद का पदभार ग्रहण करेंगे

Mon Mar 23 , 2026
ग्‍वालियर: भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता, पूर्व मंत्री जयभान सिंह पवैया 23 मार्च, सोमवार को राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष पद का विधिवत पदभार ग्रहण करेंगे। पवैया सायं 4ः30 बजे भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय पहुंचकर महापुरुषों की प्रतिमाओं पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे तथा पार्टी नेतृत्व से मुलाकात करेंगे। […]

You May Like