पदभार ग्रहण करने आज एक गाड़ी से पहुंचेंगे भोपाल

भैरूंदा। मध्यप्रदेश पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक वित्त एवं विकास निगम के नवनियुक्त अध्यक्ष रवि मालवीय 14 मई गुरूवार को अपना पदभार ग्रहण करेंगे. इस दौरान वे सिर्फ एक गाड़ी से भोपाल पहुंचकर पदभार संभालेंगे. उन्होंने अपील की है कि सभी लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील पर अमल करें एवं कम से कम वाहनों का उपयोग करें. वे भैरूंदा से रवाना होंगे तो उनके साथ काफिला शामिल नहीं होगा. उल्लेखनीय है कि पहले तैयारियां थीं कि वे काफिले के साथ भोपाल पहुंचकर पदभार ग्रहण करेंगे, लेकिन अब वे सिर्फ एक गाड़ी से ही भोपाल पहुंचेंगे और अपना पदभार ग्रहण करेंगे. सरकार ने उन्हें मध्यप्रदेश पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक वित्त एवं विकास निगम का अध्यक्ष नियुक्त किया है. गौरतलब है कि डीजल- पेट्रोल का कम से कम उपयोग करने की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा देशवासियों से अपील की गई है. इसी का असर है कि नव नियुक्त निगम अध्यक्ष केवल एक वाहन से भोपाल पहुंचेंगे और पदभार ग्रहण करेंगे.

 

Next Post

फिसड्डी साबित हुआ जल गंगा संवर्धन अभियान

Thu May 14 , 2026
सीहोर। मध्यप्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश की नदियों, कुओं और बावडिय़ों के संरक्षण एवं पुनर्जीवन के उद्देश्य से शुरू किया गया ‘जल गंगा संवर्धन अभियानÓ जिला मुख्यालय सीहोर में दम तोड़ता नजर आ रहा है. स्थिति यह है कि अभियान की प्रदेश स्तरीय रैंकिंग में सीहोर जिला सबसे निचले पायदान पर […]

You May Like