पिथौराबाद पहुंचे सतना कलेक्टर डॉ सतीश कुमार

 

सतना। सतना जिला कलेक्टर डॉ सतीश कुमार मंगलवार अपराह अचानक उचेहरा जनपद अंतर्गत स्थित पिथौरबाद गांव पहुंचे उन्होंने पद्मश्री बाबूलाल दाहिया द्वारा विकसित किए गए कृषि आश्रित समाज के भूले बिसरे उपकरणों के संग्रहालय के साथ ही विलुप्त प्रायः परम्परागत अनाज के बीज बैंक को भी देखा। इस दौरान उप संचालक कृषि मनोज कश्यप उपस्थित रहे।

परंपरागत अनाजों व कृषि उपकरणों की विस्तार से ली जानकारी

कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार ने कृषि आश्रित समाज के भूले बिसरे उपकरणों के संग्रहालय में जाकर वहां संग्रहित 400 से अधिक उपकरणों को देखा। एक – एक उपकरण के कार्य के बारे में विस्तार से जानकारी ली। इस दौरान वही पर स्थित बीज बैंक को भी देखा। डॉ कुमार वहां रखी करीब दो सौ प्रकार की धान, दो दर्जन गेहूं की किस्मों के साथ ही मोटे अनाज और सब्जी बीज भी देखे। एक ही स्थान पर डिब्बों में पैक रंग बिरंगे धान बीज देखकर वे स्तब्ध रह गए। उन्होंने अपने गृह ग्राम में धान गेहूं की ली जाने वाली परंपरागत किस्मों की जानकारी साझा करते हुए सतना जिले में होने वाली खेती व फसलों पर भी चर्चा की।

पुस्तकों का भी हुआ विमोचन

सतना कलेक्टर ने पद्मश्री दाहिया के निवास पर काफी समय बिताया। इस दौरान उन्होंने श्री दाहिया द्वारा लिखित पुस्तक के साथ ही कृषि विभाग की पुस्तक का विमोचन भी किया। इस अवसर पर उन्होंने पद्मश्री का साल श्रीफल से सम्मान भी किया। इस दौरान गणेश मिश्रा,वरिष्ट पत्रकार सुरेश दाहिया, डॉ बसंत तिवारी,सचिव छकौडीलाल पटेल,जेपी सिंह,सेवानिवृत्त पशु चिकित्सक डॉ गुलाब सेन, डॉ दिलीप द्विवेदी, प्रदीप जायसवाल, अनुपम दाहिया, रूप कुमार हरबोल, बृजेन्द्र प्रकाश, दीपक, इंद्रपाल सिंह,दाहिया समाज के प्रदेश अध्यक्ष अनिल दाहिया,जिलाध्यक्ष राजेंद्र दाहिया,काजल, डॉ हीरालाल सहित कृषि विभाग, राजस्व विभाग के स्थानीय अमले की उपस्थित रही।

Next Post

गोदाम में लगी आग,सैकड़ों बोरा भूसा जलकर खाक

Tue Apr 22 , 2025
सिंगरौली। जयंत पुलिस चौकी क्षेत्र के समीपी लक्ष्मी मार्केट स्थित लक्ष्मण गुप्ता के भूसा गोदाम में बीती रात बिजली के शॉर्ट सर्किट के वजह से आग लग गई है। जहां धू-धूकर भूसा से भरा गोदाम जल कर राख हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके से सीआईएसएफ का फायर […]

You May Like