गोदाम में लगी आग,सैकड़ों बोरा भूसा जलकर खाक

सिंगरौली। जयंत पुलिस चौकी क्षेत्र के समीपी लक्ष्मी मार्केट स्थित लक्ष्मण गुप्ता के भूसा गोदाम में बीती रात बिजली के शॉर्ट सर्किट के वजह से आग लग गई है। जहां धू-धूकर भूसा से भरा गोदाम जल कर राख हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके से सीआईएसएफ का फायर बिग्रेड व पुलिस पहुंच आग पर काबू पाने का प्रयास किया।

जयंत पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार लक्ष्मी मार्केट में लक्ष्मण गुप्ता के घर में शॉर्ट सर्किट होने की वजह से भीषण आग लग गई। लक्ष्मण गुप्ता का पूरा मकान जलकर खाक हो गया है। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस फायर ब्रिगेड अधिकारियों ने आग बुझाने का किया प्रयास, उससे पहले घर में रखा सामान घर समेत सब जलकर खाक हो गया।

Next Post

लखनऊ ने दिल्ली को दिया 160 रन का लक्ष्य

Tue Apr 22 , 2025
लखनऊ 22 अप्रैल (वार्ता) एडन मारक्रम (52) और मिचेल मार्श (45) के बीच 87 रन की तेज भागीदारी के बावजूद लखनऊ सुपर जांयट्स (एलएसजी) मंगलवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 40वें मैच में दिल्ली के सामने 160 रन का ही लक्ष्य रखने में सफल हो सकी। इकाना स्टेडियम पर […]

You May Like