जिला स्तरीय चित्रकला प्रदर्शनी का हुआ आयोजन

दमोह: सेवा संकल्प अभियान 2026 के अंतर्गत 19 सितंबर 2026 को आयोजित विद्यालय स्तर की श्रेष्ठ पेंटिंग की प्रदर्शनी शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय दमोह में आयोजित की गई। प्रदर्शनी में सभी शासकीय व अशासकीय हाई स्कूल तथा हायर सेकेंडरी विद्यालयों की श्रेष्ठ पेंटिंग को शामिल किया गया। जिला स्तरीय प्रदर्शनी के मुख्य अतिथि दमोह सांसद राहुल सिंह लोधी व दमोह विधायक जयंत मलैया ने प्रदर्शनी का अवलोकन कर बच्चों के द्वारा अपने सपनों का भारत थीम पर विकसित भारत की संकल्पना को जिस तरह कागज पर तैयार किया उसकी भरपूर प्रशंसा की।

निर्णायक मंडल के सदस्यों में अंतर्राष्ट्रीय चित्रकार मनोहर काजल, सीसीआरटी के क्षेत्रीय अधिकारी देवनारायण रजक व वरिष्ठ चित्रकार पुरुषोत्तम शर्मा द्वारा चयनित प्रतिभागियों की पेंटिंग को अतिथियों द्वारा प्रमाण पत्र व स्मृति चिन्ह से सम्मानित किया गया। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय इमलाई की छात्रा कंचन पटेल की पेंटिंग प्रथम, मुस्कान राज शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय दमोह द्वितीय व कुमारी रानू जैन एमएलबी कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पथरिया की पेंटिंग तृतीय स्थान पर रही। इसके अलावा शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय पटेरा, नव जागृति विद्यालय,शासकीय सरदार पटेल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दमोह, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नरसिंहगढ़ व शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बांसा कला के विद्यार्थियों की पेंटिंग को सांत्वना पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में सांसद राहुल सिंह लोधी, दमोह विधायक जयंत मलैया, भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष श्याम शिवहरे, दमोह जनपद अध्यक्ष श्रीमती प्रीति ठाकुर, भाजपा महामंत्री महेश पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि गौरव पटेल, संजय यादव, संजय सेन, मनीष तिवारी भारत यादव,कृष्णा राज,संतोष रोहित, विशाल शिवहरे ,कृष्णा पटेल, रिंकू गोस्वामी, जिला शिक्षा अधिकारी सत्यम चौरसिया डीपीसी मुकेश द्विवेदी, डॉ आलोक सोनवलकर , मोहन राय, शरद मिश्रा , डी पी कटारे सहित अन्य अधिकारी,पत्रकार व गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन विपिन चौबे ने किया। आभार प्रदर्शन विद्यालय के प्राचार्य आरपी पटेल ने किया।

Next Post

कुंडलपुर में मेला लगना तय, रुक्मिणी मठ मंदिर क्षेत्र में होंगे धार्मिक व सांस्कृतिक आयोजन

Sun Sep 27 , 2026
पटेरा/दमोह: राधा अष्टमी के अवसर पर कुंडलपुर पहुंचे पर्यटन व संस्कृति मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी ने रुक्मिणी माता मंदिर में दर्शन किए। इस दौरान उन्होंने कहा कि कुंडलपुर में मेला लगना तय है। रुक्मिणी माता मंदिर क्षेत्र में गोबर धन पूजा सहित विभिन्न धार्मिक आयोजन किए जाएंगे। साथ ही सांस्कृतिक […]

You May Like