
सारनी। गांजा तस्करी मे लिप्त तीन महिलाओ को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. सारनी पुलिस ने गांजा तस्करी मे लगे अधिकांश आरोपियों को पुलिस ने पकड़ कर गांजा सप्लाई करने वालों की चैन तोड़ दी है. टीआई जयपाल इवनाती ने कहा कि
पुलिस अधीक्षक वीरेन्द्र जैन के निर्देशन मे जिले मे अवैध मादक पदार्थ की तस्करी एवं अवैध विक्रय पर प्रभावी नियंत्रण विशेष निर्देश जारी किये है. उन्होंने कहा कि उक्त निर्देशो के पालन मे थाना सारणी पुलिस को अवैध मादक पदार्थ (गांजा) विक्रय के विरूध्द महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की है. टी आई इ वनाती ने कहा कि दिनांक 19 मई को मुखबिर की सूचना पर गांजा तस्करी के आरोप मे बबलू धुर्वे पिता रावन धुर्वे उम्र 38 साल निवासी बगडोना बस्ती थाना सारणी 2. शेख फरीद पिता शेख शहीद निवासी नगर पालिका के पास सारणी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था आरोपीगणो के विरूध्द अप.क्र.146/26, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट का कायम कर विवेचना मे लिया गया. विवेचना गिरफ्तार सुदा आरोपीयो के मेमोरोण्डम के आधार पर आज दिनांक 30.05.26 को सारणी पुलिस व्दारा टीम गठित कर फरार आरोपी सीमा उर्फ रमती बाई पति रामू उईके उम्र 40 साल निवासी बगडोना बस्ती थाना सारणी , 2. कविता पति कलीराम सरियाम उम्र 35 साल निवासी कैलाश नगर शोभापुर. सविता पिता रामू उइके उम्र 40 साल निवासी बगडोना बस्ती थाना सारणी उक्त तीनो गिरफ्तारशुदा आरोपीगणो को माननीय न्यायालय बैतूल मे पेश किया जावेगा । तीनो महिला आरोपियों को गिरफ्तार करने मे
थाना प्रभारी जयपाल इनवाती,उपनिरीक्षकप्रीति पालेवार,प्रधान आरक्षक श्रीराम उईके,आरक्षक मोहित भाटी,जितेन्द्र मोरे,मोनू उईके ,वर्षा नागले,लक्ष्मी कश्यप शामिल है.
