दशहरा पर पमरे से चलेंगी 4 नई ट्रेनें, तैयारी तेज

जबलपुर। दशहरा पर्व के दौरान पश्चिम मध्य रेलवे से चार नई ट्रेनों के संचालन की तैयारी तेज हो गई है। इनमें इटारसी-मदनमहल-जबलपुर दैनिक पैसेंजर, रीवा-चर्लपल्ली एक्सप्रेस, रानी कमलापति-खजुराहो एक्सप्रेस और इटारसी-बीड पैसेंजर शामिल हैं। रेलवे बोर्ड की घोषणा के बाद पमरे प्रशासन रैक और समय-सारणी को अंतिम रूप देने में जुटा है।

बोर्ड की अधिसूचना जारी होते ही ट्रेनों का संचालन शुरू किया जाएगा। दशहरा के दौरान इनके शुभारंभ की संभावना है। चारों ट्रेनों के चलने से मध्यप्रदेश के 25 से अधिक जिलों के यात्रियों को रेल सुविधा का लाभ मिलेगा।

Next Post

सोते यात्री का बैग उड़ाया, मोबाइल समेत माल बरामद

Thu Sep 24 , 2026
जबलपुर, जबलपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-1 पर सो रहे यात्री का बैग चोरी करने वाले आरोपी को जीआरपी ने आरपीएफ की मदद से गिरफ्तार कर लिया। मिली जानकारी के अनुसार चोरी के मामले में तकनीकी जांच के आधार पर संदिग्ध की पहचान कर उसे प्लेटफॉर्म नंबर-1 के कटनी छोर […]

You May Like