
भोपाल। ग्लोबल टेक्नोलॉजी लीडर लेनोवो ने भोपाल में अपने नए एआई-पावर्ड कंज्यूमर पोर्टफोलियो का प्रदर्शन किया। इस शोकेस में प्रीमियम योगा स्लिम 7i ऑरा एडिशन, बहुपयोगी योगा टैब प्लस, 5जी-इनेबल्ड आइडिया टैब प्रो और शक्तिशाली लीजन जेन 10 सीरीज़ शामिल रही। योगा स्लिम 7i ऑरा एडिशन को इंटेल के साथ मिलकर डिजाइन किया गया है, जो एआई-सक्षम परफॉर्मेंस और लचीलेपन का अनुभव देता है।
वहीं, लीजन जेन 10 लाइनअप इंटेल® कोर™ अल्ट्रा 9 प्रोसेसर और NVIDIA® GeForce RTX™ 5090 ग्राफिक्स से गेमर्स को रीयल-टाइम ऑप्टिमाइजेशन और बेहतरीन गेमप्ले प्रदान करता है। लेनोवो ने महत्वाकांक्षी गेमर्स के लिए किफायती LOQ जेन 10 सीरीज़ भी पेश की। टैबलेट सेगमेंट में योगा टैब प्लस और आइडिया टैब प्रो लॉन्च किए गए, जिनमें एआई-एन्हैंस्ड उत्पादकता और मल्टी-डिवाइस सहयोग की सुविधा है। लेनोवो इंडिया के जीएम राघवेंद्र अरावीति ने कहा कि नए उत्पाद स्मार्ट परफॉर्मेंस और बेहतर अनुभव देकर ग्राहकों की अपेक्षाओं को नया आयाम देंगे। मध्यप्रदेश में लेनोवो 25 स्टोर्स के साथ मजबूत रिटेल उपस्थिति बनाए हुए है।
