रिश्वत लेते पटवारी को लोकायुक्त ने दबोचा

जबलपुर। लोकायुक्त ने पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस के पीछे बिजली ऑफिस के पास दबिश देकर पटवारी को 6000 रूपये की रिश्वत लेते पकड़ा है।

जानकारी के मुताबिक बिशाली पटेल पिता गुलाबी पटेल ग्राम पोस्ट दर्शनी तहसील मझौली जिला जबलपुर ने लोकायुक्त में शिकायत कर बताया कि

उसकी पैतृक जमीन के बंटवारे के संबंध में मझौली तहसीलदार द्वारा बंटवारे का आदेश किया जा चुका है। पटवारी प्रवीण पटेल द्वारा बंटवारे को कंप्यूटर एवं बही पर चढ़ने के एवज में 6000 रिश्वत की मांग कर रहा है। आज आरोपी प्रवीण पटेल पटवारी को रिश्वत राशि 6000 लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया।

Next Post

नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, गांजा और स्मैक तस्करी में चार आरोपी गिरफ्तार

Wed Sep 10 , 2025
नई दिल्ली, 10 सितम्बर (वार्ता) दिल्ली पुलिस की उत्तरी-पश्चिमी जिला टीम ने नशे के कारोबार पर बड़ी चोट करते हुए दो अलग-अलग अभियानों में चार आरोपियों को पकड़ा है। पुलिस ने कुल 21.20 किलोग्राम गांजा और 11.22 ग्राम स्मैक बरामद की है। गिरफ्तार आरोपियों में दो गांजा आपूर्ति करने वाले, […]

You May Like