अफीम तौल केंद्र के उप निरीक्षक की होटल में मौत

नीमच। नगर के कैंट थाना क्षेत्र के अफीम तौल केंद्र पर तैनात केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो के उप निरीक्षक अजय कुमार की संदिग्ध परिस्थितियों में शनिवार को मौत हो गई है। वे तौल केंद्र के पास मेडिकल कॉलेज के सामने होटल आम्रपाली में ठहरे हुए थे।

दरवाजा तोडक़र अंदर घुसे अधिकारी

सुबह जब अधिकारी नहीं उठे, तो नारकोटिक्स विभाग के अन्य अधिकारी दरवाजा तोडक़र कमरे में पहुंचे। उन्होंने अजय कुमार को मृत अवस्था में पाया। सूचना मिलते ही एंबुलेंस मौके पर पहुंची। सुबह करीब 10 बजे शव को जिला अस्पताल ले जाया गया।

कमरे में मिले उल्टी के निशान

होटल के कमरे की जांच में उल्टी के निशान मिले हैं। इससे उप निरीक्षक के किसी जहरीले पदार्थ के सेवन करने की आशंका है। नारकोटिक्स विभाग के अधिकारी और पुलिस टीम घटनास्थल पहुंच शव का पोस्टमॉर्टम कराने भेजा। मृतक के परिजन गहरे सदमे में हैं।

Next Post

पहलगाम हमले के विरोध में पाकिस्तान का झंडा जलाया

Sat Apr 26 , 2025
बैतूल। पहलगाम में हिंदू पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले के विरोध में राष्ट्रीय हिंदू सेना ने शनिवार को बैतूल के विभिन्न प्रमुख चौराहों पर जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उसके झंडे जलाए और विरोध दर्ज कराया। राष्ट्रीय हिंदू सेना के कार्यकर्ता बैतूल […]

You May Like

मनोरंजन