सावन माह का पहला सोमवार आज

जबलपुर:हिंदू धर्म में सावन के महीने का बहुत अधिक महत्व होता है। सावन माह को श्रावण माह के नाम से भी जाना जाता है। आज से सावन माह शुरु हो रहा है और आज ही सावन का प्रथम सोमवार भी है। आज सभी शिव मंदिर में भक्त अत्यधिक भक्ति और समर्पण के साथ भगवान शिव और देवी पार्वती की पूजा करते हैं और व्रत रखते हैं।

यह पूरा महीना भगवान शिव की आराधना के लिए समर्पित है। इस पूरे माह के दौरान, सभी भक्त भगवान शिव की विशेष अभिषेक करके विधि विधान से पूजा-अर्चन करेंगे । ऐसी मान्यता है कि यह अवधि शिव जी को अति प्रिय है, जिसके चलते वे पृथ्वीलोक पर अपने भक्तों के कल्याण के लिए आते हैं। इस साल सावन के महीने का आरंभ सर्वार्थ सिद्धि योग में होगा।
मिट्टी के शंकर जी बनाकर होगें अभिषेक
सावन महीने में भक्त मिट्टी के शंकर जी बनाकर रोजाना उनका विधि विधान से अभिषेक करते हैं। इसके अलावा पूरे सावन महीने व्रत रखकर भगवान शिव जी की आराधना भी करते हैं। माना जाता है कि पूरे सावन में भगवान शंकर को जल और बेलपत्र चढ़ाने से पुण्य की प्राप्ति होती है, जिससे भगवान भोलेनाथ प्रसन्न होते हैं और भक्तों की सभी मनोकामनाएं भी पूरी करते हैं।

Next Post

सेल्फी के चक्कर में जान से खिलवाड, बढ़ रहा हादसों का खतरा

Mon Jul 14 , 2025
जबलपुर: बारिश के साथ ही जबलपुर के प्रसिद्ध वॉटर फॉल्स में पर्यटकों की भीड़ उमड़ पड़ी है। जहां एक ओर प्रकृति के इस खूबसूरत नजारे का लोग आनंद उठा रहे हैं, वहीं दूसरी ओर सोशल मीडिया पर सेल्फी के चक्कर में जान से खिलवाड़ करते हुए भी नजर आते है।देखा […]

You May Like