मनकामेश्वर मंदिर के पुर्नरूद्धार कार्य को शीघ्र पूरा करें: उप मुख्यमंत्री

जन सहयोग से हो रहा है मंदिर का पुर्नरूद्धार

उप मुख्यमंत्री ने जनसहयोग के प्रति जताया आभार

नवभारत न्यूज

रीवा, 27 जनवरी, उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा कि जन सहयोग से किये जा रहे मनकामेश्वर भगवान के मंदिर का पुर्नरूद्वार कार्य आगामी दो माह में पूरा करायें. उन्होंने मंदिर परिसर को व्यवस्थित व सौन्दर्यीकृत किये जाने की भी बात कही. उप मुख्यमंत्री ने भगवान मनकामेश्वर की पूजा अर्चना कर प्रदेश की सुख समृद्धि की कामना की.

उप मुख्यमंत्री ने मंदिर पुर्नद्वार कार्य का निरीक्षण किया तथा उपस्थित जनसमुदाय से कहा कि रीवा में भगवत कृपा एवं गौमाता की कृपा है. उन्हीं कृपा व आशिर्वाद से सभी बड़े-बड़े कार्य हो रहे है. श्री शुक्ल ने मंदिर पुर्नरूद्वार कार्य के लिये जन सहयोग हेतु साधुवाद दिया और कहा कि यह दर्शाता है कि बड़े कार्य भी जन सहयोग से हो सकते हैं. उन्होंने अपेक्षा की कि लोगों का सहयोग इसी प्रकार मिलता रहेगा. उप मुख्यमंत्री ने मंदिर की भव्यता के साथ इसके विस्तार कार्यों को पूरी गुणवत्ता के साथ नियत समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिये. उन्होंने कहा कि मंदिर परिसर को भी व्यवस्थित कर पूरा परिसर सुंदर बनाया जायेगा तथा पार्किंग की भी व्यवस्था सुनिश्चित कराई जायेगी ताकि श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो. उन्होंने कहा कि शहर के ह्मदय स्थल में स्थित भगवान मनकामेश्वर मंदिर को अप्रतिम व भव्य रूप दिया जा रहा है इसमें सभी सहभागी बनें. इस अवसर पर उपस्थित जनों ने मुक्तहस्त से जन सहयोग की राशि के चेक दिये. कार्यक्रम में पूर्व सांसद रामसफल, पूर्व विधायक केपी त्रिपाठी अध्यक्ष नगर निगम व्यंकटेश पाण्डेय, अधीक्षक, संजय गांधी अस्पताल राहुल मिश्रा, अधीक्षक सुपर स्पेशलिटी अस्पताल अक्षय श्रीवास्तव, कमलेश सचदेवा शत्रुध्न सिंह, प्रदीप गौतम सुमन सहित प्रबुद्ध जन, शहरवासी, व्यापारी संगठन के प्रतिनिधि तथा स्थानीय जन उपस्थित रहे.

Next Post

नशामुक्ति तथा यातायात में सुधार के लिए विशेष प्रयास करें: उप मुख्यमंत्री

Mon Jan 27 , 2025
नवभारत न्यूज रीवा, 27 जनवरी, सर्किट हाउस में आयोजित बैठक में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा कि रीवा संभाग के सभी जिलों में पिछले 6 महीने में नशीले पदार्थों के विरूद्ध अच्छा अभियान चलाया गया. इस अभियान को लगातार जारी रखें. नशीले पदार्थों की बिक्री के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही […]

You May Like