चेतकपुरी रोड सैंपलिंग के बाद और हुई बदहाल, खोदे गए गड्ढों को सिर्फ गिट्टी से भर दिया

ग्वालियर:हाई कोर्ट के आदेश पर गठित कमीशन ने गत रविवार को चेतकपुरी रोड पर अलग-अलग स्थानों से सडक की सैंपलिंग तो कर ली लेकिन इसके बाद ठीक से सडक की मरम्मत नहीं कराई। इसका नतीजा यह रहा कि जब भारी संख्या में चार पहिया और दोपहिया वाहन निकले तो उन्हें खासी दिक्कत का सामना करना पडा। यहां सडक की पैच रिपेयरिंग कराने के बजाय रविवार को खोदे गए गड्ढों को सिर्फ ग्रेन्युलर सब-बेस जीएसबी और गिट्टी से भर दिया गया। वाहनों के आवागमन के कारण सडक पर जगह-जगह गिट्टी बिखर गई।
रिपोर्ट तैयार कर आज हाई कोर्ट में पेश की जाएगी
सैंपलिंग के बाद सडक पर किया गया गिट्टी का भराव वाहनों के पहिया से दबने और सडक पर फैलने लगा। इसके अलावा तेज गति से निकलने वाले वाहनों के कारण छोटे पत्थर उछलने का खतरा भी बना हुआ है। ऐसी स्थिति कुलदीप नर्सरी से लेकर गणेष कॉम्प्लेक्स तक कुछ स्थानों पर बनी हुई है। बता दें कि रविवार को तकनीकी दल ने चेतकपुरी रोड की कोर कटिंग करने के साथ अलग-अलग परतों के नमूने लिए थे। कार्रवाई के दौरान यातायात भी रोका गया था ताकि तकनीकी दल सुरक्षित तरीके से सैंपलिंग कर सके। अब इन नमूनों की जांच के बाद रिपोर्ट तैयार कर आज 8 सितंबर को हाई कोर्ट की डबल बेंच में पेश की जाएगी।

Next Post

आंदोलन की चेतावनी:झूठे एससी, एसटी प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग

Tue Sep 8 , 2026
सीधी: अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज सीधी के जिला अध्यक्ष राकेश दुबे ने चुरहट थाना क्षेत्र के ततैया निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक संत मुनि शर्मा के विरुद्ध दर्ज एससी/एसटी एक्ट सहित अन्य धाराओं के प्रकरण को लेकर कलेक्टर सीधी विकास मिश्रा एवं पुलिस अधीक्षक संतोष कोरी को ज्ञापन सौंपा।ज्ञापन के माध्यम से […]

You May Like

मनोरंजन