बमोरी: बमोरी विधान सभा क्षेत्र में वनों की अंधाधुंध,कटाई ओर अतिक्रमण का मामला किसी से छुपा नहीं है। विधान सभा में भी इस मामले को उठाया जा चुका है। हाल ही में एक नया विवाद फतेहगढ़ वन परिक्षेत्र की सब रेंज जौहरी मे सामने आया है।जानकारी के मुताबिक सब रेंज जौहरी में पदस्थ बीटगार्ड जगदीश जाटव ने 10 जुलाई को अपने विभाग को जानकारी देते हुए मीडिया वार्ता अतिक्रमणकर्ताओं पर मारपीट ओर जाती सूचक गाली गलौज,घर तक पीछा करने का आरोप लगाया है,ओर साथ ही बीटगार्ड अपने ही विभाग से निष्पक्ष कार्यवाही के लिए गुहार लगाता नजर आ रहा है। जबकि विभाग ने जिस डिप्टी रेंजर संजीव कुमार पलिया को सब रेंज की जिम्मेदारी सौंपी है वह अब तक मामले में चुप्पी साधे हुए है।
इस पूरे मामले आरोपित जौहरी उप सरपंच पर्वत सिंग धाकड़ ने बताया कि बीटगार्ड जिस वन भूमि का प्रकरण,ओर थाना फतेहगढ़ थाना आजाक गुना में शिकायत को झूठा ओर निराधार बताया है पर्वत के मुताबिक मेरे पास एक इंच वन भूमि नहीं है 9 जुलाई को में अपने पास के गांव परिवार सहित निमंत्रण में भोजन करने गया था जिसका फायदा उठा कर बीटगार्ड आरोप लगा रहे हे विभाग द्वारा मेरे साथ वन प्रकरण सम्मिलित किए सचिन धाकड़ का एक वन भूमि को लेकर मोहन किरार से वर्षों से विवाद चला आ रहा है.
जिसका फायदा उठा कर मोहन किरार को ही प्रकरण में गवाह बना दिया गया जबकि बीटगार्ड जगदीश जाटव ने ही 28 जुलाई को सचिन धाकड़ से 20 हजार नगद ओर 2500 रु ऑनलाइन वन भूमि पर जुताई करने लिए गए थे जिस पर बाद मे कुछ जगह विभाग द्वारा गड्ढे लगा दिए गए पर्वत द्वारा पूरे मामले के साक्ष्य डीएफओ गुना ओर पुलिस अधीक्षक को अपने शिकायती आवेदन में बताए गए हैं फिलहाल विभाग द्वारा उक्त मामले में कोई कार्यवाही सामने नहीं आई ओर सभी जिम्मेदार चुप्पी साधे हुए है।
उधर,फतेहगढ़ वन परिक्षेत्र तत्कालीन रेंजर नीतेश डहरिया साथ ही सब रेंज में पदस्थ डिप्टी रेंजर धीरज दीक्षित पर जौहरी ग्रामीण हन्नू सहरिया ने वन भूमि पर कब्जे की एवज में रिश्वत लेने का आरोप लगाया था, साक्ष्य देते हुए गुना कलेक्टर, डीएफओ गुना, सीसीएफ को शिकायत की थी,वर्तमान इसी प्रकार दोबारा जौहरी मे वन भूमि को लेकर मामला गरमाता जा रहा है और सेटेलाइट से वन भूमि की निगरानी करने वाला विभाग अपनी चुप्पी साधे बैठा है
