निदान वाटरफाल से लौट रहे युवकों को वैन ने मारी टक्कर, तीन घायल

जबलपुर: कटंगी थाना अंतर्गत प्रज्ञाधाम के पास मुख्य मार्ग पर एक तेज रफ्तार वैन ने निदान वाटरफाल से लौट रहे तीन लोगों को जोरदार टक्कर मार घायल कर दिया।पुलिस के मुताबिक अमखेरा गोहलपुर निवासी महेंद्र लोधी अपने भाई धर्मेंद्र लोधी, परिचित देवी सेन, उनके बेटे अनुराग सेन और पुहुप सिंह लोधी के साथ बस से निदान वाटरफाल घूमने आए थे।

शाम को वापस जबलपुर लौटने के लिए सभी लोग प्रज्ञाधाम के पास मेन रोड किनारे खड़े होकर बस का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान गुबरा की ओर से आ रही एक सफेद रंग की ओमनी वैन क्रमांक एमपी 49- बीबी 1473 के चालक ने तीनों को साइड से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही धर्मेंद्र सिंह, देवी सेन और पुहुप सिंह लोधी सडक़ किनारे गिरकर लहूलुहान हो गए।

Next Post

राजस्व वसूली में शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करें: अजीत

Fri Aug 7 , 2026
सिंगरौली: विद्युत व्यवस्था को अधिक मजबूत, पारदर्शी और उपभोक्ता केंद्रित बनाने के उद्देश्य से अधीक्षण अभियंता संचालन-संधारण वृत्त सिंगरौली अजीत सिंह बघेल की अध्यक्षता में वृत्त कार्यालय में राजस्व संवर्धन एवं विद्युत व्यवस्था सुदृढ़ीकरण को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में कार्यपालन अभियंता ओएंडएम ओपी द्विवेदी, कार्यपालन अभियंता […]

You May Like