दो दिनों से लापता कोरियोग्राफर का शव सिमरोल के जंगल में मिला

इंदौर:दो दिनों से लापता शहर के एक कोरियोग्राफर का शव सिमरोल के जंगलों में मिला. आरोपियों ने शव को पत्थरों से ढंक कर छिपाने की कोशिश की. सिमरोल थाना क्षेत्र के आशापुरा गांव के पास एक नाले में उसका शव मिला. उसके शरीर पर गमछा कसने के निशान और पत्थरों से दबाए जाने के आधार पर पुलिस को आशंका है कि हत्या कर शव को छिपाने की कोशिश की गई थी.

ग्रामीणों की सूचना पर सिमरोल पुलिस और एफएसएल टीम मौके पर पहुंची. डीएसपी उमाकांत चौधरी के मुताबिक, शव उल्टी अवस्था में था और गले में कसाव के गहरे निशान मिले हैं. मृतक के ऊपर भारी पत्थर भी रखे गए थे. मृतक अमित 1 जून की रात छोटे भाई का जन्मदिन मनाने के बाद घर से निकला था और कहा था कि कुछ देर में लौट आएगा. लेकिन वह वापस नहीं लौटा.

Next Post

पीवी सिंधु इंडोनेशिया ओपन के दूसरे दौर में

Wed Jun 4 , 2025
जकार्ता 04 जून(वार्ता) दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधु ने मंगलवार को इंडोनेशिया ओपन 2025 बैडमिंटन टूर्नामेंट के पहले दौर में संघर्षपूर्ण मुकाबले के बाद महिला एकल प्री-क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है। आज यहां खेले गये महिला एकल मुकाबले में सिंधु ने अपनी चिर प्रतिद्वंद्वी जापान […]

You May Like